रोज खेलने वाले बच्चे होते हैं अच्छे मैथेमेटीशियन
punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2015 - 01:56 AM (IST)

चंडीगढ़ (आशीष): जो बच्चो रोज खेलते हैं गणित में अच्छे होते हैं। यह बात सामने आई है एन.सी.ई.आर.टी. के नैशनल अचीवमैंट सर्वे में। सर्वे में 33 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्कूल शामिल किए गए थे। एन.सी.ई.आर.टी. के इस सर्वे का मकसद स्कूल में बच्चों की पढऩे और सीखने की क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त करना था। सर्वे में गणित,साइंस,सोशल साइंस और लैंग्वेज सीखने की क्षमता पर फोकस किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे के दौरान 6722 सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल्स के 24486 शिक्षकों और 188647 बच्चों से बातचीत की गई।
सर्वे से यह भी पता चला कि जिन बच्चों के पास ज्यादा किताबों होती हैं, उनके पढने की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही जिन बच्चों के पास 25 या इससे ज्यादा किताबें थीं। उन्होंने रीडिंग स्किल में 50.8 परसैंट स्कोर किया। जिन बच्चों के घर पर किताबों नहीं थी, उन्होंने 42.6 परसेंट स्कोर किया। हालांकि किताबों की संख्या और गणित के स्कोर मे थोड़ा कनैक्शन ही देखने को मिला। जिनके पास किताबें थीं उनके गणित के अंक में 2.5 परसेंट सुधार था। इतना ही नहीं, किताबों से सोशल साइंस और साइंस के अंक में इजाफा देखा गया।