इन संस्थानों में खाली हैं PHD और MPHIL की सीटें
punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सिज में पीएच.डी की अनेक सीटें खाली पड़ी हैं। पी.यू. से जुड़े विभिन्न कालेज, रीजनल सैंटर और इंजीनियरिंग कॅालेज व पी.यू. कैंपस में पीएच.डी. की कुल 224 सीटें खाली हैं। इनमें से इंजीनियरिंग विभागों में 148 सीटें खाली हैं जबकि साइंस और लैंगुएज में 76 सीट खाली हैं। एम.फिल. में 35 सीटें खाली हैं। जानकारी के मुताबिक इन सीटों का वेरवा पी.यू. प्रबंधन विभिन्न विभागों व सस्थानों से एकत्रित कर रहा है ताकि वहां बची पीएच.डी. और एम.फिल. की खाली सीटों की जानकारी पाई जा सके।
इन विभागों में हैं सीटें खाली
विभाग व संस्थान पीएच.डी.(विभिन्न इंजीनियंिरंग कोर्सो में)
यू.आई.ई.टी. 57
सी.सी.ई.टी.-26 78
एन.आई.टी.टी.आर.-26 11
विभिन्न विभागों में खाली पीएच.डी. सीटें
विभाग व संस्थान सीट
पी.यू. 3(बॉयोकैमिस्ट्री)
पी.यू. 3 (फ्रैंच)
यू.आई.ई.टी. 9(फिजीक्स)
डी.ए.वी.-10 9(ज्योलॉजी)
पी.जी.जी.सी.जी.-42 8(ज्योलॉजी)
क्रिड 8(इकोनॉमिक्स)
पी.यू.रीजनल सैंटर 10 पॉलीटिक्लसाइंस