टैनिस स्टार सनम सिंह ने गोल्फर कानिका से रचाई शादी

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2015 - 12:36 AM (IST)

 चंडीगढ़। (लल्लन) : चंडीगढ़ के टैनिस स्टार सनम सिंह शुक्रवार को पंचकूला की गोल्फर कनिका के साथ चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंधे। शादी समारोह में दोनों परिवारों के करीबियों ने शिरकत की। सनम व कनिका लगभग 8 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज वे परिणय सूत्र में बंधे।

कुछ दिन पहले ही सनम की मां ने दोनों की शादी बारे मीडिया में जानकारी दी थी। दोनों चंडीगढ़ में आज शनिवार को रिसैप्शन देंगे। सनम सिंह चंडीगढ़ के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जूनियर ग्रैंडस्लैम खेला है, और देश के टॉप 5 स्टार में रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News