महिला ने लगाई सुखना में छलांग, दो युवकों ने बचाया

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : रविवार दोपहर एक महिला ने सुखना लेक में छलांग लगा दी। वहां मौजूद 2 युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत लेक में छलांग लगाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। उसे सैक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। महिला की पहचान सैक्टर-29 निवासी प्रेमलता के तौर पर हुई है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि वह किसी बात से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दोपहर 12.30 बजे सुखना लेक पर घूम रहे मनप्रीत सिंह और मनविंदर सिंह ने देखा कि एक महिला ने लेक में छलांग लगा दी है। उसे बचाने के लिए दोनों लेक में कूद गए और उसे बाहर निकाला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News