धूप-छांव का खेल, सुखना लेक पर लुत्फ उठाते दिखे लोग

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर के तापमान में दो दिन के भीतर 3 से 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को धूप छांव का खेल जारी रहा और शाम पांच बजते ही आसमान बादल से घिर गया और और ठंडी हवा चलने लगी। 

रविवार होने के चलते सुखना लेक पर लोग मौसम का लुत्फ उठाते देखे गए। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे था। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सैल्सियस रहा। 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम 25.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तापमान ऐसा ही बना रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News