117 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 11:06 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17वें दिन सैक्टर-5 धरना स्थल पर सदस्य एकत्रित हुए और 117 सदस्यों ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। तहसीलदार वरिन्द्र गिल को कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। 

धरने की अध्यक्षता संदीप कुमार और संचालन सुरेन्द्र पाल व राजकुमार ने की। धरने के दौरान सरकार की दमनकारी नीतियों एस्मा तथा गत दिनों कर्मचारियों के विधानसभा घेराव में हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। सरकार की दबाव की नीतियों के चलते कर्मचारियों को जोश दिखते ही बनता था। शहर में दिन भर हुई बरसात मे कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News