डेराबस्सी में स्ट्रे डॉग ने 11 लोगों को काटा

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 08:58 AM (IST)

डेराबस्सी(गुरप्रीत) : हलका डेराबस्सी में स्ट्रे डॉग ने दो दिन में एक बारह वर्षीय बच्ची समेत 11 लोगों को काट लिया। घायल स्थानीय सिविल अस्पताल में टीके लगवा रहे हैं। बच्ची को कुत्ते ने तीन जगह पर काटा है। उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार डेराबस्सी तहसील सड़क पर शनिवार से स्ट्रे डॉग ने एक 12 वर्षीय लड़की को अपना शिकार बनाया। लोगों ने मुश्किल से लड़की को कुत्ते से छुड़वाया। लड़की की पहचान सोनम पुत्री बिट्टू के तौर पर हुई है। कुत्ते ने इसी बस्ती के एक युवक को भी शिकार बनाया। 

इसके बाद मोहल्ला रोणी निवासी दिलबाग उर्फ भागा को काट लिया। वह घर के बाहर बैठकर कोई काम कर रहा था। इसके बाद में इसी कुत्ते ने नगर काऊंसिल में काम करते एक अधिकारी को भी अपना शिकार बनाया। स्ट्रे डॉग अब तक 12 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

इलाके में दहशत, बच्चे घर से नहीं निकल रहे :
मोहल्ला रोणी निवासी दिलबाग उर्फ भागा, सुखविन्द सिंह, गुरमीत सिंह, रजिन्दर सिंह, बलजीत सिंह, हैप्पी और जस्सा ने बताया कि लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर तक नहीं निकलने दे रहे। लोगों ने इस बारे जानकारी काउंसिल आधिकारियों को भी दे दी है। 

सिविल अस्पताल के डाक्टर एच.एस.चीमा ने बताया कि दो दिन में कुल 11 केस आ चुके हैं, जिनमें से नौ केस शनिवार को आए थे और दो रविवार को आए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम की हालत गंभीर होने के कारण उसे एक टीका लगवाने के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा गया था। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिन्दर सिंह ने कहा कि जल्द इस कुत्ते को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News