आर्ट एंड हैरीटेज फैस्टीवल: मयूर डांस के जरिए बयां की राधा-कृष्ण की कहानी
punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2016 - 11:08 AM (IST)
.jpg)
चंडीगढ़, (एकता श्रेष्ठ): आर्ट एंड हैरीटेज फैस्टीवल के दूसरे दिन लोक नृत्य पेश किए गए। शुक्रवार शाम को सैक्टर-17 प्लाजा में एक ही मंच पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरूआत में चंडीगढ़ के जी.सी.जी.- 42 कालेज की छात्राओं ने सम्मी डांस पेश किया। इसके बाद राजस्थान का भवई डांस हुआ, जिसमें मोहिनी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद राजस्थान का लोकगीत भी पेश किया गया। कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए यू.पी. से आए कलाकारों ने मयूर डांस पेश किया। इसके जरिए राधा-कृष्ण की कहानी के बारे में बताया गया। इसके राजस्थान की कलाकार जमुना और मनीषा ने कालबेलियां प्रस्तुत किया। अन्य प्रस्तुतियों में चरकुला और तेरह ताल में कलाकारों ने लोक नृत्य पेश किया।