STF ने 150 ग्राम हैरोइन समेत दो काबू

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 11:51 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.)ने हैरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम सतनाम सिंह तथा हसनप्रीत सिंह है। आरोपियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि आरोपियों के बारे गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं और खुद भी नशे के आदी हैं।

 सूचना के आधार पर डी.एस.पी. मनवीर सिंह बाजवा की देखरेख में ए.एस.आई. हरभजन सिंह ने वाई.पी.एस. चौक के पास दोनों को काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी ली तो 150 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव रायपुर खुर्द (मोहाली) तथा हसनप्रीत सिंह निवासी गांव चुन्नी खुर्द (बस्सी पठाणां) जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई। 

मोहाली में केस दर्ज
दोनों आरोपियों सतनाम सिंह तथा हसनप्रीत सिंह खिलाफ एस.टी.एफ. के पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हसनप्रीत ने बताया कि उसके खिलाफ बीकानेर (राजस्थान) में 2 ग्राम हैरोइन बरामदगी का केस भी दर्ज है। आरोपियों को शनिवार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News