सगे भाई जूस की रेहड़ी लगा बेचते थे हैरोईन, STF ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 02:42 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): मोहाली में दो सगे भाई जूस बेचने के नाम पर जूस की रेहड़ी लगाकर हैरोईन बेचने का काम कर रहे थे। जिन्हे एस.टी.एफ.स्टाफ ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाईयों के नाम सीता सिंह तथा बलबीर सिंह बताये जारे हैं। पुलिस ने उनसे 50 ग्राम हैरोईन बरामद की है।

 

जानकारी मुताबिक दो क्विंटल नशीला पदार्थ भुकी बरामदगी के केस में सजा काटने उपरांत जमानत पर आया सीता सिंह अपने भाई को अंबाला से हैरोईन ला कर देता था जो कि अपनी जूस की रेहड़ी पर जूस की आड़ में हैरोईन छोटी छोटी पुडिय़ों में बेचता था। दोनों खिलाफ एन.डी.पी.एस. एकट की धाराओं तहत केस दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News