पैक में 42 डेलीवेजिज को नौकरी से निकालने के पत्र से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 09:27 AM (IST)
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पैक)में एक निजी कंपनी के जरिएडेेलीवेजिस पर काम कर रहे कर्मचारियों की 30 नवम्बर को एक्सटैंशन खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अफसरों ने यह पत्र जारी किया है, वह खुद आउटसोर्स हैं। हालांकि पैक प्रबंधन ने इस तरह के किसी भी पत्र से साफ इनकार किया है।
वहीं पैक में यूनिवर्सिटी इंजीनियर की ओर से जारी इस पत्र में लिखा गया है कि एक निजी कंपनी मैनेजमैंट की ओर से रखे गए कर्मचारी (मैनपावर) की एक्सटैंशन अब खत्म की जाती है। ये कर्मचारी पैक में दिसम्बर में किसी भी विभाग में अटेंडैंस न लगाएं। क्योंकि इसके बाद इन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।
कर्मियों ने व्यक्तिगत लड़ाई को बताया कारण
पैक मेंउक्त डेलीवेजिस तीन-चार साल से काम कर रहे हैं। ये पैक के विभिन्न विभागों में डाटा एंट्री अॅापरेटर से लेकर स्वीपर तक के विभिन्न ग्रेड पर काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को उनके पद के आधार पर वेतन मिलता है। कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी से हटाने का यह पत्र व्यक्तिगत तौर पर लड़ाई के चलते निकाला गया है, जबकि सभी कर्मचारियों को पैक में सैंक्शन पोस्टों के तहत ही रखा गया था।
यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी
पैक इम्प्लॅायज यूनियन के अध्यक्ष हरि मोहनने कहा कि अगर पैक से नॉन टीचिंग कर्मचारियों को निकाला जाता है, तो हम कड़ा संघर्ष करेंगे। कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए फिर चाहे हमें भूख हड़ताल पर ही क्यों न बैठना पड़े, हम बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पैक प्रबंधन को इस बारे में पत्र लिख कर दिया है।
