स्नैचिंग करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 09:08 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : एक्टिवा पर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने सैक्टर-22 में नाके लगाकर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सैक्टर-22 निवासी हरिंदर सिंह, सैक्टर-12 स्थित पैक निवासी दीपक मेहरा उर्फ विक्की और सैक्टर 20 निवासी अमृतपाल उर्फ आंशु के रूप में हुई। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो मोबाइल बरामद कर लिए हैं। 

 

सैक्टर-17 पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डी.एस.पी. सैंट्रल रामगोपाल ने बताया कि सैक्टर-17 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि एक्टिवा पर स्नैचिंग करने वाले गिरोह के सदस्य सैक्टर-22 में वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। 

 

पुलिस ने सैक्टर-22 के किरण सिनेमा के एक्टिवा नंबर-सी.एच. 01बी.डी. 9922 सवार दो युवक को रोक कर कागजात मांगा तो हरिंदर सिंह और दीपक मेहरा बहाने बनाने लगे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह स्नैचिंग करने के इरादे से घूम रहे हैं। 

 

उन्होंने बताया कि तीसरे साथी अमृतपाल के साथ मिलकर उन्होंने सैक्टर-22 में 19 व 22 जनवरी को दो लोगों से मोबाइल छीने थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर तीसरे साथी अमृतपाल को दबोच लिया और मोबाइल बरामद किए। 

 

हरिंदर पर पहले भी दर्ज हैं कई केस :
स्नैचर हरिंदर पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और नशे का आदी है। इससे पहले आरोपी को सैक्टर-36 थाना पुलिस ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक मेहरा ने मैकेनिकल डिप्लोपा किया है और वह भी नशे की लत के चलते स्नैचिंग को अंजाम देता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News