शिवांसी वशिष्ठ को मिले बीरॉक से 50 लाख रुपए, इनोवेशन पर खर्च करनी होगी यह ग्रांट

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 08:29 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडैंट शिवांसी वशिष्ट को बायो टैक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टैंस कौंसिल (बीरॉक) से 50 लाख रुपए की ग्रांट मिली है। यह बायो टैक्नोलॉजी इग्नीशन ग्रांट होगी, जिसे इनोवेशन पर खर्च करना होगा। 

बीरॉक इंडस्ट्री-एकेडीमिया इंटरफेस का नया चेहरा है जो फंड और टैक्नोलॉजी ट्रांसफर कराकर, आई.पी. मैनेजमैंट एंड हैंड होल्डिंग स्कीम के जरिए बायोटैक फर्मों को इनोवेशन एक्सीलैंस उपलब्ध कराता है और इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए तैयार करता है। 

बायो टैक्नोलॉजी इग्नीशन ग्रांट स्कीम एकेडीमिया से जुड़े पोटैंशन एंटरप्रैन्योर, स्टार्ट अप्स, रिसर्चर, पीएच.डी. कर रहे स्टूडैंट्स, मैडीकल डिग्री होल्डर,बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है, जिनके पास बेहतरीन आइडिया हैं और प्लानिंग स्टेज होते हुए उन्हें मैंटरशिप और इसकी फंडिंग की सख्त जरूरत है। 

डा. रोहित की देखरेख में कर रही हैं काम :
पी.यू. के एंजाइम सैशे डिवैल्प करने के प्रोजैक्ट नोविस जाइम-001-ए क्लोजर लुक इनटू एंजाइमैटिक बायो-ट्रांसफर्मेशंस को बीरॉक 2018 में यह ईनाम मिला है। नोविस जाइम-001 नाइट्रीलेज है जिसकी मल्टीपल एप्लीकेशंस हैं। फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री के साथ यह आर्गेनिक सिंथेसिस इंडस्ट्री में भी प्रयोग होता है। प्रोजैक्ट टैक्सटाइल इंडस्ट्री वेस्ट के डी-ग्रेडेशन पर भी फोकस करता है जिसमें यही एंजाइम प्रयोग होता है। 

डिपार्टमैंट ऑफ माइक्रोबियल टैक्नोलॉजी के चेयरपर्सन डा. रोहित शर्मा की देखरेख में काम कर रही रिसर्च स्कॉलर शिवांसी वशिष्ट यह प्रोजैक्ट कर रही हैं। शिवांसी ने माइक्रो रेडिकल प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टार्ट अप शुरू किया है। इस स्टार्ट अप को ए.आई.सी.टी.ई. स्टार्ट अप अवार्ड, एल.जे. इनोवेशन अवार्ड मिला था। बायो-2018 के लिए भी इस स्टार्ट अप का चुनाव हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News