सर्बजीत हत्याकांड: डील करने वाला और मुख्य आरोपी का साला काबू

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 01:27 PM (IST)

खरड़ (शशि): खरड़ सदर पुलिस ने सन्नी एन्क्लेव में अध्यापिका सर्बजीत कौर की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में दो अन्य लोगों दर्शन सिंह और मंदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। खरड़ सदर थाने के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह को दियालपुरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसने सर्बजीत कौर के कत्ल की डील करवाई थी। 

 

मंदीप सिंह को गांव बख्तगढ़ नजदीक बरनाला से गिरफ्तार किया गया है। मंदीप सिंह हरमिंदर सिंह संधू का साला है। मंदीप सिंह ने ही सर्बजीत कौर के कत्ल के लिए एक लाख रुपए जसविंदर सिंह को दिए थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

ज्ञात रहे कि सर्बजीत कौर जो एक स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्य कर रही थी को 5 दिसम्बर को सुबह आठ बजे गोलियां मार दी थी। इस केस में मुख्य आरोपी हरमिंदर सिंह संधू को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस संधू की मां को गिरफ्तार कर चुकी है। जसविंदर सिंह निवासी दियालपुरा मिर्जा, जिसने 6 लाख रुपए की सुपारी की लेकर गोलियां मारी थी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News