कबूतरबाजी मामले में सजा काट रहे दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट से मिली बेल

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 09:25 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमेश हांडा): दिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर सिंह मेहंदी को हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने एक कबूतरबाजी के मामले में बेल दे दी है। पुलिस ने बक्शी  सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत पर साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी। दलेर मेहंदी ने सैशन कोर्ट में चुनौती दी थी और जमानत मांगी थी, जिसे सैशन कोर्ट पटियाला ने खारिज कर दिया था और पुलिस ने दलेर मेहंदी को 15 जुलाई, 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह भी सह आरोपी थे लेकिन 2017 में उनकी मौत हो गई थी। दलेर मेहंदी के खिलाफ 30 और शिकायतें भी मिली थीं। उनकी वकील सुमंजित कौर ने बताया कि दलेर मेहंदी के खिलाफ दर्ज मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें निर्दोष बताया था।

 

 

शिकायतकत्र्ता  बक्शी सिंह ने शिकायत में कहा था कि दलेर मेहंदी ने उन्हें कनाडा में सैटेल करने की एवज में उनसे 12 लाख रुपए लिए थे लेकिन उन्हें न तो कनाडा भेजा और न ही पैसे लौटाए। हालांकि कोर्ट में बक्शी सिंह दिए गए पैसों के दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिस आधार पर दलेर मेहंदी को बेल मिली है। पटियाला जेल में दलेर मेहंदी बेअंत सिंह हत्या मामले में दोषी राजोआना व नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बंदी हैं। उन्हें कागजी कार्रवाई के बाद संभवत: शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News