पंजाबी भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े
punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़ 9 मई (अर्चना सेठी) पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाबी हमेशा भारतीय सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
संधवां ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पिछली भारत-पाक जंगों के दौरान पंजाबियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी बेमिसाल थी। उन्होंने आगे कहा कि दुश्मन आज भी पिछली जंगों के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई बहादुरी की कहानियों से डरते हैं।
उन्होंने भारत-पाक तनाव के दौरान अमन-शांति और भारतीय सेना की तरक्की के लिए प्रार्थना की। पंजाबियों को उनकी कुर्बानियों और बहादुरी के लिए बनता मान-सम्मान दिया जाना चाहिए।