चोरी के 3 आरोपी काबू, बरामद किए 62 मोबाइल फोन व LCD

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 12:22 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों से चोरी किए 62 मोबाइल, एक एल.सी.डी. और एक कैमरा रिकवर किया है। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को आरोपी गांव मौली स्थित एक दुकान से कई मोबाइल, एल.सी.डी. व कैमरा चोरी कर फरार हो गए थे, जिसकी एफ.आई.आर. रायपुररानी थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर दो और आरोपियों का गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष कुमार गाजियाबाद, अभिषेक चौहान जिला बदायूं उत्तर प्रदेश व सोनू जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने 4 सितम्बर को आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया था। पुलिस ने मनीष की निशानदेही पर अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यू.पी. से पंचकूला मेंं आकर की चोरी :
तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। आरोपी सोनू पर जीरकपुर व बनूड़ में पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सोनू पंचकूला में पहले रह चुका है। इस कारण उसे यहां की पहचान थी। 

मनीष की गाजियाबाद में पेंट मिक्स करने की दुकान है। तीनों ने मिलकर गांव मौली में चोरी करने का प्लान बनाया। जिसके बाद 13 अगस्त को गांव मौली में राणा स्टूडियो एंड टैलीकॉम में कई मोबईल फोन व अन्य सामान चोरी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News