आर.एल.ए. करेगा बाकी बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 08:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) विभाग द्वारा सी.एच.01-बी.वी., सी.एच.01-बी.यू., सी.एच.01-बी.टी. और सी.एच.01-बी.एस. सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों की दोबारा ऑक्शन की जाएगी। इसके लिए 20 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 

 

जो 26 फरवरी शाम 5 बजे तक चलेगा। वहीं बोलीदाता अपने पसंदीदा नंबर के लिए 27 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। बोलीदाताओं को अपने आपको नैशनल ट्रांसपोर्ट वैबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करवाना होगा। 

 

इसका लिंक चंडीगढ़ प्रशासन की वैबसाइट पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद बोलीदाताओं को एक यू.ए.एन. नंबर मिलेगा। ऑक्शन में सिर्फ वही बोलीदाता भाग ले सकेंगे, जिन्होंने अपना वाहन चंडीगढ़ नंबर पर खरीदा है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लैटर, फार्म नंबर-21, आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ अनिवार्य है। 

 

ट्रांसपोर्ट वैबसाइट पर अपने आप को रजिस्ट्रेशन करने के बाद वाहन चालकों को सैक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी के ऑफिस में अपने पसंदीदा नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी। इसके लिए पूरी डिटेल प्रशासन की वैबसाइट पर जाकर चैक की जा सकती है। ऑक्शन के लिए अधिकतम फैंसी नंबर सीएच01-बीवी और सी.एच.01-बी.यू. सीरीज के हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News