RLA ने शुरू की ई-ऑक्शन ऑक्शन में रखे यह नंबर्स !

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2016 - 08:15 AM (IST)

चंडीगढ़,  (विजय गौड़): रजिस्ट्रिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) द्वारा मंगलवार से सी.एच.-01-बी.जे. सीरीज के नंबर्स की ई-ऑक्शन का प्रोसैस शुरू कर दिया गया। ऑक्शन में 0001 से लेकर 9999 नंबर्स रखे गए हैं। 

 

ऑक्शन के लिए बिड सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जोकि 19 सितम्बर शाम 5 बजे तक भरी जा सकती है। इसके बाद 20 से 22 सितम्बर तक ई-ऑक्शन होगी। व्हीकल के ऑनर्स ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नैशनल ट्रांसपोर्ट और चंडीगढ़ प्रशासन की वैबसाइट में विजिट करके कर सकते हैं।

 

रजिस्ट्रेशन के साथ ही एक यूनिक एक्नॉलेजमैंट नंबर (यू.ए.एन.) मिलेगा। ऑक्शन प्रक्रिया में वही लोग भाग ले पाएंगे जिन्होंने चंडीगढ़ के पते में व्हीकल खरीदा होगा। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News