एम्स परीक्षा का रिजल्ट : चैतन्य का ऑल इंडिया में चौथा रैंक
punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 11:33 AM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव) : ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंस (एम्स) परीक्षा के नतीजे बुधवार देर रात को घोषित किए गए। परीक्षा में सिटी के 3 बच्चों ने ऑल इंडिया में बेहतर रैंक हासिल किए हैं। चंडीगढ़़ के चैतन्य मित्तल ने ऑल इंडिया चौथा, ईशान गुप्ता ने 14वां और गौतम कौशल ने 54वां रैंक हासिल किया है। मोहाली के अमृतेश सिंह ग्रेवाल ने 12वां रैंक हासिल किया है।
मां से प्रेरित होकर चुना यह फील्ड: ईशान
ईशान की मां डॉ. नलिनी गुप्ता पी.जी.आई. में डॉक्टर हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर ईशान ने मैडीकल फील्ड में नाम कमाने की ठानी। ईशान 4 साल से तैयारी कर रहे थे। वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। ईशान ने हाल ही में नीट की परीक्षा में टॉप किया था।