प्रशासन में फेरबदल, कविता सिंह और कृति गर्ग रिलीव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़): दीवाली से दो दिन पहले चंडीगढ़ प्रशासन में भारी फेरबदल किया गया है। नए ऑफिसर्स आने और पुराने ऑफिसर्स की रिलीविंग के साथ ही अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। आई.ए.एस. कविता सिंह को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 20 अक्तूबर को रिलीव किया जा रहा है। इससे पहले ही प्रशासन ने उनके विभाग अन्य ऑफिसर्स को दे दिए हैं, जबकि आई.ए.एस. जितेंद्र यादव को नगर निगम के कमिश्नर का पद मिलने के बाद उनके भी कुछ चार्ज अन्य ऑफिसर्स को दे दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त नए वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा के भी प्रशासन को ज्वाइन करने के बाद कुछ चार्ज उनके पास वापस आ गए हैं। यही नहीं, कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने आई.ए.एस. कृति गर्ग को रिलीव कर दिया था। जिसके बाद उनके कुछ चार्ज अन्य ऑफिसर्स को दे दिए गए हैं। 


इन्हें मिले अतिरिक्त चार्ज  : 
अजॉय कुमार सिन्हा            सैक्रेटरी अर्बन प्लानिंग, सैक्रैटरी एस्टेट/हाऊसिंग, सैक्रेटरी आई.टी.
के.के. जिंदल                     सैक्रेटरी यू.टी. सैक्रेटरिएट इस्टैब्लिशमैंट
बी.एल. शर्मा                     मैनेजिंग डायरैक्टर सिटको, सैक्रेटरी स्पोर्ट्स
हरीश नय्यर                    सी.एच.बी. के सी.ई.ओ., डायरेक्टर लोकल ऑडिट डिपार्टमैंट
अर्जुन शर्मा                        डायरैक्टर इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी
सौरभ मिश्रा                  एस.डी.एम. (साउथ), ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, डायरैक्टर म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, प्रोजैक्ट डायरैक्टर बेअंत सिंह
                                   मैमोरियल, एडीशनल कमिश्नर नगर निगम, सैके्रटरी नगर निगम
कुलजीत पॉल सिंह माही        एडीशनल सैक्रेटरी इंडस्ट्रीज
अनिल कुमार गर्ग            एडीशनल कमिश्नर नगर निगम
विराट                        सैक्रेटरी चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड
तेजदीप सिंह सैनी            डायरैक्टर इंडस्ट्रीज, जनरल मैनेजर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सैंटर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News