किरायेदार ने मकान मालिक की बेटी से किया रेप, आरोपी काबू

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 11:27 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज): इंडस्ट्रीयल एरिया में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले किरायेदार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है और पेट दर्द होने के बाद अस्पताल में खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सुमन के तौर पर हुई है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया। 

 


सुमन इंडस्ट्रीयल एरिया में किराये पर मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह मकान मालिक की बेटी के पेट में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने चैकअप के बाद बताया कि लड़की पांच महीने के गर्भवती है, जिसकी सूचना पाकर संबंधित थाना पुलिस भी पहुंच गई। इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयान को आधार पर बनाकर आरोपी किरायेदार सुमन को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News