15 वर्षीय बेटी से रेप करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): हल्लोमाजरा में एक सौतेले पिता ने 15 वर्षीय बेटी के साथ रेप कर दिया। लड़की ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत सैक्टर-31 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग का जी.एम.सी.एच. 32 में मैडीकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

चार साल से कर रहा था रेप
महिला ने सैक्टर-31 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ सौतेला पिता चार साल से रेप कर रहा था। जब भी बेटी इसका विरोध करती थी, तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Related News