अब पंजाबी म्यूजिक में भी सुनने को मिलेगा अरैबिक फ्यूजन : शौर्य
punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 01:37 PM (IST)

चंडीगढ़(आशीष) : पंजाबी म्यूजिक में अब अरैबिक फ्यूजन भी सुनने को मिलेगा। इससे पहले भारत में अरैबिक फ्यूजन का हिंदी, मराठी और कन्नड में फ्यूजन होता था। पहली बार पंजाबी के साथ अरैबिक का फ्यूजन करने वाले दिल्ली के रहने वाले 15 साल के शौर्य कुमार लाल हैं। यह गीत 14 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा जिसका नाम भी अरैबिक भाषा के एलबी शब्द पर रखा गया है।
इसका अर्थ दिल के नजदीक होने वाला कोई इंसान है। शौर्य को बचपन से ही संगीत का शौक था जिस कारण माता-पिता ने संगीत की शिक्षा लेने के लिए मुखर्जी के पास भेजा। बचपन से ही संगीत की गहन जानकारी होने के कारण उसने देश के विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रस्तुति दी। बच्चे की बढ़ते कदमों को देखकर माता-पिता ने उसका संगीत की शिक्षा हासिल करने के लिए लंदन की ट्रिनिटी कालेज में दाखिल करवा दिया। शौर्य लंदन में पिछले आठ साल से यूजीकोलॉजी का संगीत सीख रहा है।
इस मौके पर शौर्य ने कहा कि पहली बार फिल्म ‘धूम-3’ में गाना मलंग आया था और उसी गाने को सुनने के बाद दिल में आया कि अरैबिक फ्यूजन अब पंजाबी के साथ किया जाए। इसी कारण से टी.वी. अभिनेता शक्ति अरोड़ा के साथ वीडियो शूट किया है जिसे राजस्थान और मुम्बई में बनाया गया है। शौर्य ने कहा कि आने वाले समय में शाहरूख की फिल्म में संगीत देना चाहता हूं| इसके लिए माता-पिता का पूरा सहयोग है। शौर्य महान संगीतकार ए.आर. रहमान तथा रिचर्ड क्लेडरमैन से प्रेरित हैं।