UGC ने दी थापर और पंजाब इंजीनियरिंग कालेज को यूनिवर्सिटी शब्द हटाने के लिए अंतिम चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 09:24 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो) : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कालेज व पटियाला के थापर इंजीनियरिंग कालेज के नाम के साथ यूनिवर्सिटी शब्द हटाने के लिए अंतिम चेतावनी दी है। अगर वीरवार को दोनों संस्थानों के नाम से यूनिवर्सिटी शब्द नहीं हटाया गया तो दोनों का डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा भी छिन जाएगा। 

 

वहीं वीरवार देर रात तक पैक ने बोर्ड से यूनिवर्सिटी शब्द नहीं हटाया था। यू.जी.सी. के इस फरमान के बाद देश के करीब 29 बड़े शिक्षण संस्थानों पर डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा खोने का खतरा मंडरा रहा है। यू.जी.सी. की चेतावनी के बावजूद ये संस्थान अपने नाम के साथ यूनिवर्सिटी शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। लिहाजा अब यू.जी.सी. ने उन्हें आखिरी चेतावनी दी है। 

 

यू.जी.सी. का मानना है कि उक्त संस्थान यूनिवर्सिटी शब्द का इस्तेमाल कर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं जोकि गलत है। अगर उक्त संस्थाओं ने यूनिवर्सिटी शब्द नहीं हटाया तो इनकी ग्रांट भी रोकी जा सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News