चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द

Sunday, Mar 22, 2020 - 09:09 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रविवार को कोई भी ट्रेन ऑपरेट नहीं होगी। हालांकि दूसरे स्टेशन से आने वाली ट्रेनें रेलवे स्टेशन आएंगी। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया की स्टेशन पर दूसरे राज्यों की ट्रेनें आएंगी। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजाना 34 एक्सप्रैस वे मेल और 5 पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं, लेकिन रविवार को सभी बंद रहेंगी। 

गोएयर की सभी फ्लाइट रद्द : 
विमानन कंपनी गोएयर ने जनता कफ्र्यू के मद्देनजर अपनी सभी फ्लाइट्स का संचालन रविवार 22 मार्च को रद्द कर दिया है। विमानन कंपनी ने दलील है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई चूक न हो, इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 

फ्लाइट कैंसल होने के एवज में यात्रियों को टिकट के पैसे रिफंड नहीं होंगे, बल्कि वह इसी टिकट के आधार पर किसी अन्य दिन अपनी यात्रा कर सकते हैं। इस घोषणा के बाद गोएयर की सुबह 7:55 बजे मुंबई, सुबह 11:05 बजे अहमदाबाद, सुबह 11:25 बजे मुंबई, दोपहर 12 बजे श्रीनगर, दोपहर 12:05 बजे हैदराबाद, दोपहर बाद 3:35 बजे अहमदाबाद, शाम 7:55 बजे मुंबई और रात 8:40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द रहेगी।

Priyanka rana

Advertising