स्टूडैंट फंड से PU को करोड़ों की आय, पर स्टूडैंट वैल्फेयर के लिए नहीं होता खर्च

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 11:51 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पी.यू. स्टूडैंट्स से लिए जाने वाले फंडों से पी.यू. को करोड़ों की आय होती है और साल-दर-साल फीसों के साथ यह फंड भी बढ़ जाते हैं। यह फंड जिस मकसद से स्टूडैंट्स से लिए जाते हैं, उस काम में खर्च नहीं होते हैं। स्टूडैंट से अमलागेटिड, स्टूडैंट एड यूथ वैल्फेयर, होली डे होम फंड, लाइब्रेरी सिक्योरिटी फंड आदि लिए जाते हैं। 

वहीं, रिटायरमैंट बैनिफिट फंड भी स्टूडैंट से ही लिए जाते हैं। पी.यू. के सीनेटर कई बारी सीनेट की बैठक में कई तरह के फंडों को खत्म करने की मांग करते रहे हैं, जो स्टूडैंट्स के लिए प्रयोग ही नहीं किए जाते हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

शिक्षकों का रिटायरमैंट बैनिफिट फंड भी लिया जाता है स्टूडैंट्स से :
पी.यू. के शिक्षकों को उनकी रिटायरमैंट के बाद दिए जाने वाले बैनिफिट फंड भी स्टूडैंट से ही लिए जाते हैं। पी.यू. प्रबंधन की ओर से यह फंड 2040 रुपए प्रति स्टूडैंट लिया जाता है जो किसी तरह से भी स्टूडैंट्स के काम नहीं आता है। भले ही वर्षों से स्टूडैंट्स ने हॉली-डे होम फंड लिए जाते हैं, लेकिन पी.यू. के शिमला या डलहौजी आदि जगहों पर स्टूडैंट्स छुट्टियों में नहीं जाते क्योंकि वहां पर बने हॉलीडे होम बेहद ही खस्ता हालात में हैं। 

वहीं, जो हॉलीडे होम ठीक हालात में हैं भी, उनमें भी हमेशा शिक्षक ही ज्यादातर रहते हैं और स्टूडैंट्स को इन होलीडे होम का कोई फायदा नहीं मिलता है। इसी तरह से लिए जाने वाले आदि कई ऐसे में फंड है जो स्टूडैंट्स के लिए प्रयोग ही नहीं किए जाते। फिर भी हर साल  वह स्टूडैंट से लिए जा रहे हैं। 

16 हजार स्टूडैंट्स हैं पी.यू. में :
 पी.यू. में इस समय 16 हजार के करीब स्टूडैंट हैं और यह सभी फंड स्टूडैंट्स से फीस के साथ लिए जाते हैं। इससे पी.यू. को करोड़ों रुपए की आय होती है। 

ये फंड लिए जाते हैं स्टूडैंट्स से
 फंड                                     वार्षिक (स्टूडैंट से हर साल (2018-19)
स्टूडैंट हॅालीडे होम फंड               70 रूपए वार्षिक
अमलागेटिड फंड                      1790 रूपए
कालेज यूथ वैलेफेयर फंड           140 रूपए
स्टूड़ैंट एंड फंड                          360 रूपए
पिछले चार साल से पी.यू.को इन फंडों से हुई है यह आय 
  फंड                           2016-17                 2017-18                  2018-19        
अमलागेटिड फंड           4 करोड़ 34 लाख       4 करोड़ 9 लाख           4 करोड़ 39 लाख
 प्लेसमैंट फंड               47लाख 67 हजार      26 लाख                     40 लाख
यूथ वैल्फेयर फीस         एक करोड़ 73 लाख    एक करोड़ 27 लाख       एक करोड़ 70 लाख
स्टूडैंट हॅालीडे होम फंड    एक करोड़ 42 लाख   एक करोड़ 7 लाख          एक करोड़ 50 लाख
डिवैल्पमैंट फंड              9 करोड़ 60 लाख      6 करोड़ 61 लाख           5 करोड़ 42 लाख करोड़        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News