प्रोफैसर ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 11:11 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप):  फेज-3ए में अपने पति के साथ रह रही एक महिला ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका प्रीति भारद्वाज खालसा कालेज मोहाली में इंग्लिश की लैक्चरार थी और पी.एच.डी. कर रही थी। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता गोकुल चंद भारद्वाज ने बताया कि वे समाणा मंडी के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी 6 महीने पहले कपिल शर्मा निवासी रामपुरा फूल से हुई थी। शादी के बाद कपिल उनकी बेटी को काफी परेशान करता रहता था। कई बार उनकी बेटी ने अपने पति के चरित्र पर भी सवाल उठाए थे। 

उनकी बेटी का कहना था कि उसका पति उसे रखना नहीं चाहता और उसे हमेशा मार डालने की धमकियां भी देता था। पिता का आरोप यह भी है कि उसकी बेटी को उसके ससुराल परिवार वाले भी तंग परेशान करते थे। भारद्वाज ने बताया कि प्रीति ने एक दिन पहले अपने पारिवारिक सदस्यों को व्हाट्सएप पर अपना दुख बताया था। उसका पति उससे मारपीट करता है। उसने उसकी बाजू भी पकड़कर बुरी तरह मरोड़ दी थी। सोमवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उसने व्हाट्सएप पर बताया कि वह आज कालेज नहीं जा रही है। उसके बाद उन्हें रिश्तेदारों से फोन पर पता चला कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News