मेवात सहित अन्य क्षेत्रों पर पुलिस की पैनी नजर

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 03:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल/ पांडेय): गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि  हमारा प्रदेश शांति प्रिय है,यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध नहीं है। इसके बावजूद राज्य में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। 

 

उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था को कायम रखा जाएगा तथा माहौल खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि मेवात एवं राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है तथा पूरी स्थिति पर निगरानी रखने को कहा गया है।

 

आंदोलन को लेकर बढ़ाई पुलिस गश्त 
मेवात के नूंह में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में विर्क ने बताया कि राज्य पुलिस बल सतर्क है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी है। आवश्यकता पडऩे पर राज्य से ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। 

 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ङ्क्षहसा रोकने व नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विर्क ने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर ङ्क्षहसा भड़काने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

राज्य में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त: विर्क
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस ने देश के कुछ हिस्सों से ङ्क्षहसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने की घटनाओं के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।  सभी पुलिस आयुक्तों व जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु आवश्यक ऐहतियाती व निवारक कदम उठाएं। 

 

 

अम्बाला रेंज में 5 थानों की स्वीकृति 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अम्बाला रेंज,अम्बाला के अधिकार-क्षेत्र में 5 नए पुलिस थानों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने इन नए पुलिस थानों में पुलिस स्टाफ के 331 पदों के सृजन को भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। शहरी क्षेत्र में यमुनानगर के गांधी नगर में पुलिस थाना व अम्बाला के सैक्टर-9 में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। 

 

इसी प्रकार अद्र्ध-शहरी क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट में पुलिस थाना,कुरुक्षेत्र के सिटी पिहोवा में पुलिस थाना और यमुनानगर,जगाधरी के सैक्टर-17 हुडा में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। इन पुलिस थानों में स्टाफ के लिए 5 इंस्पैक्टर, 12 सब-इंस्पैक्टर, 24 ए.एस.आई., 54 एच.सी., 216 सी.टी., 10 कुक, 5 वाटर कैरियर और 5 स्वीपर के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के सृजन से लगभग 1,448.25 लाख रुपए का वित्तीय खर्च आएगा।


उद्धव ठाकरे पर चढ़ चुका है कांग्रेस का रंग: विज
नागरिक संशोधन कानून लागू होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा जामिया कांड को जलियांवाला कांड से भी बड़ा बताए जाने वाले बयान पर गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे पर अब कांग्रेस का रंग चढ़ चुका है। शिवसेना व उद्धव ठाकरे वही कहते हैं जो कांग्रेस चाहती है। 

 

उन्होंने कहा कि यह वो उद्धव ठाकरे नहीं रहे,जो शिवसेना के हुआ करते थे। विज ने दिल्ली में जामिया कांड के ऊपर कांग्रेस व आप नेताओं के खिलाफ हुई एफ.आई.आर. पर भी कहा कि जो लोग लोकसभा व राज्यसभा में इस बिल को रोकना चाहते थे और वह पिट गए थे,उन्होंने ही दिल्ली में आगजनी करवाई। 

 

विज ने कहा कि चंद राजनीतिक दल खासतौर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस देश की शांति को भंग करना चाहते हैं लेकिन लोग इनकी बातों में आने वाले नहीं हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अनिल विज ने झूठ की फैक्ट्री बताते हुए कहा कि वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।


 

पूरी दुनिया हुड्डा को नजर आ रही है भ्रष्ट 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर गृह मंत्री ने निशाना साधा, जिसमें हुड्डा ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि दाल में कुछ काला है, इसलिए सरकार माइङ्क्षनग व धान घोटाले की जांच नहीं करवा रही है। विज ने कहा कि हुड्डा खुद भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए हैं इसलिए उन्हें पूरी दुनिया भ्रष्टाचारी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि किस बात की जांच करवाएं,पहले हुड्डा यह बात स्पष्ट करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News