चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, पीटा और किया...

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 06:43 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): करवाचौथ पर सैक्टर-19 की मार्कीट में स्टाल लगाने वाली महिला का पर्स चोरी कर भागने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने सैक्टर-30 निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर उसकी पत्नी का पर्स चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करवाचौथ पर उसकी पत्नी ने सैक्टर-19 की मार्कीट में कॉस्मैटिक का सामान बेचने के लिए स्टाल लगा रखा था। रविवार शाम करीब साढ़े नौ बजे एक युवक आया और स्टाल पर सामान देखने लगा। मौका मिलते ही युवक पर्स चोरी कर भागने लगा। वह युवक के पीछे दौड़ा और लोगों की मदद से पर्स चोरी करने वाले दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News