पति ने पत्नी पर डाला पैट्रोल, भाग कर बचाई जान

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 03:55 PM (IST)

पंचकूला(चंदन):पति ने पत्नी पर पैट्रोल डाल कर की उसे मारने की कोशिश। महिला ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सरिता काल्पनिक नाम मनीमाजरा निवासी ने एम.डी.सी. थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी 2017 में ढकौली निवासी के साथ हुई थी। इसके बाद पति ने 20 सितम्बर 2017 को मनीमाजरा में जलाने की कोशिश की थी।

इसके शिकायत पर मनीमाजरा थाने में मामला दर्ज करवाया था और पति, ससुर को गिरफ्तार किया था। जो कोर्ट से जमानत पर है। इनकी जमानत रद्द कराने के लिए चंडीगढ़ कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है। इसकी तारीख लगी हुई थी। महिला अपनी मां के साथ एक्टिवा पर आई.टी. पार्क जा रही थी। जैसे ही वह भैंसा टिब्बा के पास पहुंची तभी देखा की उसका दोस्त कार में आ रहे थे। महिला ने अपनी एक्टिवा भैंसा टिब्बा की तरफ मोड़ ली और एक्टिवा रोक ली।

पति ने भी गाड़ी रोक ली और उसका दोस्त गाड़ी से उतरा और हमारी तरफ आने लगा तो महिला ने स्कूटर वापस भगा लिया। आरोपियों ने स्कूटर के आगे गाड़ी लगा दी और वीडियो बनाने लगे। इसके बाद पति ने मुझ पर और मेरी मां पर पैट्रोल डाल दिया। जब शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। वहां से भाग कर जान बचाई । महिला ने एम.डी.सी. थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News