30 ग्राम हैरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 11:03 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): एस.टी.एफ. ने नशा तस्करी खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत एक व्यक्ति को 30 ग्राम हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम यूगम भाटी उर्फ सन्नी भाटी जो हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सैक्टर-22 का रहने वाला है। एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी को फेज-4 स्थित मदनपुरा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी व्यक्ति दिल्ली से हैरोईन लाकर मोहाली, खरड़ तथा चंडीगढ़ में बेचता है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 7-8 महीनों से हैरोईन बेचने का धंधा कर रहा है। वह दिल्ली से 700 रुपए प्रति ग्राम हैरोईन खरीद कर लाता है और मोहाली तथा चंडीगढ़ में 3000 रुपए में बेच देता है। आरोपी के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News