13 को होगा भारत-श्रीलंका वनडे, यहाँ से खरीदें टिकट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 10:08 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : पी.सी.ए. स्टेडियम मोहाली में होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के दूसरे वन-डे के लिए टिकट बिक्री आज से शुरू होगी। मैच 13 तारीख को खेला जाएगा। पी.सी.ए. के सचिव आर.पी. सिंघला ने बताया कि दर्शकों को पी.सी.ए. स्टेडियम के गेट नंबर-4 व 14 से टिकट मिलेंगे। 

 

वहीं चंडीगढ़ स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की सैक्टर-10, 20 व 40 की ब्रांच और मोहाली में फेज-3बी2 तथा सैक्टर-67 तथा पंचकूला सैक्टर-11 की ब्रांट में मैच के टिकट उपलब्ध होंगे। टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे। 

 

    टिकट के निर्धारित मूल्य
 ब्लॉक                टिकट के मूल्य 
स्टूडैंट टिकट        200 रुपए
चेयर ब्लॉक          350 रुपए
वी.आई.पी.          1000 रुपए
नॉर्थ पैवेलियन      2000 रुपए
ट्रेरेस ब्लॉक          3500 रुपए 
साऊथ पैवेलियन   3500 रुपए
ए.सी. लांज           4500 रुपए 
कॉर्पोरेट बॉक्स      10,000 रुपए 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News