आर.एल.ए. को फैंसी नंबरों की नीलामी से 2.06 करोड़ का मिला राजस्व

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2023 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): सैक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) ने शनिवार को नई सीरीज सी.एच.01-सी.एस. के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की, जिसमें विभाग 460 फैंसी नंबरों को नीलाम करने में सफल रहा। विभाग को नीलामी से कुल 2.06 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी में सी.एच.01सी.एस.-0001 नंबर सबसे अधिक 14.65 लाख रुपए में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0007 नंबर 9.12 लाख रुपए में नीलाम हुआ। विभाग ने पुरानी सीरीज के फैंसी नंबरों को भी नीलामी में रखा था, जिसमें से विभाग कई नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है।

 

 

 

इसके अलावा विभाग ने जिन नंबरों की नीलामी की है, उनमें 0009 नंबर 7.09 लाख, 9999 नंबर 7.01 लाख, 0005 नंबर 6.52 लाख, 0003 नंबर 5.81 लाख, 0002 नंबर 4.78 लाख, 0006 नंबर 4.21 लाख, 0011 नंबर 3.75 लाख और 0004 नंबर 3.70 लाख रुपए में नीलाम हुआ। इससे पहले विभाग ने सी.एच.01-सी.आर. के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की थी, जिसमें आर.एल.ए. को 434 फैंसी नंबरों की नीलामी से 1.97 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। नीलामी में 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी 16 लाख रुपए की बोली लगी थी।

 

 

 

 

बता दें कि वाहन चालकों को ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपने आपको को नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होता है, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिसके बाद ही वह वहां से यू.ए.एन. नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रैस पर अपना वाहन खरीदा है, वहीं ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। दूसरे राज्यों के एड्रैस से वाहन खरीदने वाले लोग इस ऑक्शन में भाग नहीं ले सकते हैं। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व पसंदीदा नंबर का रिजर्व प्राइस सैक्टर-17 स्थित आर.एल.ए. ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवाना होता है। ऑक्शन को लेकर टर्म एंड कंडीशन्स चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News