शाओमी की जगह भेज दिया नोकिया का पुराना मोबाइल, 15 हजार हर्जाना

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 12:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र) : फ्लिपकार्ट से शाओमी का मोबाइल आर्डर किया, लेकिन डिलीवरी के बाद जब शिकायतकर्त्ता ने बॉक्स खोला तो उसके अंदर से नोकिया का पुराना फोन निकला। इसकी शिकायत कंपनी से की गई, लेकिन उसने सुनवाई नहीं की। इसके चलते फोरम ने कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। 

 

फोरम ने निर्देश दिए हैं कि कंपनी शिकायतकर्ता  को 15 हजार 869 रुपए लौटाए। साथ ही मानसिक उत्पीडऩ के लिए 7500 रुपए मुआवजा और 7500 रुपए मुकदमा खर्च भी देना होगा। 

 

आदेश की प्रति मिलने पर 30 दिन के अंदर इन आदेशों की पालना करनी होगी, नहीं तो कंपनी को रिफंड और मुआवजा राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना होगा। अगर शिकायतकर्ता  के पास कंपनी द्वारा डिलीवर किया गया फोन है तो वह उसे आदेशों की पालना होने के बाद वापस करना होगा। ये आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने सुनवाई के दौरान जारी किए।

 

कंपनी के जवाब से फोरम संतुष्ट नहीं
मौलीजागरां कॉम्पलैक्स, चंडीगढ़ निवासी अरुण कुमार ने फोरम में फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राईवेट लिमिटेड, बेंगलुरु, डायरैक्टर बिन्नी बंसल, और उपराइज भारत इंडस्ट्रीज, न्यू दिल्ली के खिलाफ शिकायत दी थी। 

 

शिकायतकर्त्ता  ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से शाओमी का एक मोबाइल आर्डर किया, जिसे उपराइज भारत इंडस्ट्रीज द्वारा सेल किया जा रहा था। ये मोबाइल उसे 15 हजार 869 रुपए की पेमैंट के बाद डिलीवर कर दिया गया। 

 

बॉक्स खोलने के बाद शिकायतकर्त्ता यह देखकर दंग रह गया कि इसमें शाओमी के नए मोबाइल की जगह नोकिया का पुराना मोबाइल था। इसके बाद ही उन्होंने फ्लिपकार्ट को जानकारी दी। उन्हें मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बावजूद इसके कंपनी ने कुछ नहीं किया। 

 

जिसके चलते ही उन्होंने इस संबंध में फोरम में शिकायत दी। तीनों का पक्ष जानने के लिए शिकायत का नोटिस भेजा गया, लेकिन उपराइज भारत इंडस्ट्रीज की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ, जिसके चलते उसे एक्सपार्टी (एकतरफा) करार दिया गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News