रॉक गार्डन बंद, वीकैंड पर सुखना लेक नहीं जा सकेंगे लोग, ट्राईसिटी में 1191 नए केस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 11:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (विजय गौड़): कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के बाद  अब चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के पर्यटन स्थलों पर पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। मंगलवार को हुई वार रूम मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रशासन ने नाइट कफ्र्यू का समय अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर दिया है। रात में सभी गैर-जरूरी आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 

 


इसके साथ ही सुखना लेक को भी वीकैंड पर बंद रखने का फैसला लिया है। जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक सुखना लेक पर्यटकों के लिए शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। शहर के दूसरे प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट रॉक गार्डन को भी आगामी आदेशों तक बंद रखा जाएगा। 
आऊटडोर में होने वाले राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या 200 तक ही सीमित रहेगी। वहीं, इंडोर इवैंट में यह संख्या 100 से अधिक नहीं होगी। मीटिंग के दौरान मार्कीट्स में भी ऑड और ईवन नंबर के अनुसार दुकानें खोलने पर विचार किया गया। हालांकि ट्रेड और इंडस्ट्रीज की आर्थिक जरूरत को देखते हुए इस पर कोई सहमति नहीं बनी।


ट्राईसिटी में 6 मरीजों की मौत
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (पाल): मंगलवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 1191 नए केस मिले। चंडीगढ़ में 397, पंचकूला में 285 और मोहाली में 509 लोग संक्रमित मिले। चंडीगढ़ में एक और मोहाली में 5 मरीजों की मौत हो गई। चंडीगढ़ के मरीजों में 233 पुरुष और 164 महिलाएं हैं। सैक्टर-15 निवासी 39 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। मरीज को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। 


अब तक शहर में 401 मरीजों की मौत हो चुकी है। 381 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3370 हो गई है। कुल मरीज अब 31564 हैं। अभी 110 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 2785 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। मनीमाजरा से 32, सैक्टर-40 से 10, सैक्टर-27 से 19, सैक्टर-20 से 13, सैक्टर-35 से 12 केस मिले। 


मंदिर-गुरुद्वारों के बाहर खड़ी रहेंगी वैन
प्रशासक ने  हैल्थ डिपार्टमैंट को स्क्रीनिंग और टैस्ंिटग बढ़ाने के निर्देश दिए। मोबाइल वैन को नवरात्रि के दौरान मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर खड़ी करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने रैजीडैंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन, मार्कीट एसोसिएशन, गैर सरकारी संगठनों और राजनीतिक लीडर्स से अपील की कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वे प्रशासन की मदद करें।


पी.जी.आई. में 92 मरीज पंजाब के
पी.जी.आई. डायरैक्टर डॉ. जगत राम ने बताया कि नेहरु एक्सटैंशन ब्लॉक में कोरोना के 223 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 58 चंडीगढ़, 92 पंजाब, 39 हरियाणा, 17 हिमाचल प्रदेश और 8 अन्य राज्यों के हैं। शहर में 8775 सैंपल्स लिए गए। 1092 पॉजीटिव पाए गए। पॉजीटिव रेट 12 प्रतिशत है। प्रशासक ने कोरोना मरीजों के लिए बैड की संख्या बढ़ाने को कहा। आर.टी.पी.सी.आर. के रिजल्ट सही समय पर आने चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News