हैरोइन सहित नाइजीरियन काबू

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 11:22 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने हैरोइन सहित एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ममेसोमा बताया जाता है, जो मूल रूप में नाईजीरिया का रहने वाला है। यहां मोहाली के टी.डी.आई. लांडरां स्थित फ्लैट में रहता था। पुलिस ने उसके पास से 270 ग्राम हैरोइन बरामद की है। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टी.डी.आई. लांडरां के फ्लैट में रहने वाला नाइजीरियन व्यक्ति लांडरां, खरड़ तथा चंडीगढ़ में घूमकर हैरोइन की तस्करी करता है। वह दिल्ली से हैरोइन लाकर ग्राहकों को बेचता है। ए.एस.आई. अवतार सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी ने आरोपी को गांव लखनौर के टी-प्वाइंट नजदीक रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे में से हैरोइन बरामद हुई। 

एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।  एस.टी.एफ. के एस.एच.ओ. राम दर्शन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2013 में स्टूडैंट वीजे पर इंडिया आया था। यहां प्राइवेट कालेज से डिग्री हासिल की। जब वापस नाइजीरिया जाने का समय आया तो उसके पास पैसे खत्म हो चुके थे। उसने दिल्ली से हैरोईन लाकर बेचनी शुरू कर दी जो दिल्ली से 700 रुपए प्रति ग्राम खरीद कर मोहाली तथा चंडीगढ़ में 2700 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रति ग्राम बेचता था।

खरड़ में रहता है पार्टनर
आरोपी ने बताया कि उसका एक और नाइजीरियन दोस्त है, जिसका नाम ओबीना है। वह शिवजोत एन्क्लेव खरड़ में फ्लैट लेकर रह रहा है। वह उसका पार्र्टनर है। वह चंडीगढ़, लुधियाना तथा फिरोजपुर में सप्लाई देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News