नए साल से बिना पैनिक बटन नहीं चल सकेंगी बसें

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 08:16 AM (IST)

चंडीगढ़ (विजय) : चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) को अपनी बसों में सफर कर रहे पैसेंजर्स को 31 दिसम्बर से पहले पैनिक बटन की सुविधा देनी होगी। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की ओर से इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन के पास गाइडलाइंस भेजी गई हैं। इसमें साफतौर से कहा गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन का होना अनिवार्य है। यानि 1 जनवरी के बाद रूट पर वही बसें चलेंगी, जिनमें पैनिक बटन लगे होंगे।

यह कदम महिलाओं के खिलाफ हो रही वारदातों के सामने आने के बाद उठाया जा रहा है। अभी तक प्रशासन को यह काम 1 अप्रैल, 2019 तक पूरा करना था लेकिन मिनिस्ट्री की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस में 31 दिसम्बर तक की डैडलाइन फिक्स कर दी गई है। मौजूदा समय में प्रशासन के पास 600 से अधिक बसें हैं। ये सभी बसें लोकल और इंटर स्टेट रूट्स पर चलती हैं। 


वैब टैक्सियों के लिए भी अनिवार्य
मिनिस्ट्री द्वारा अपने निर्देश में सभी प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स को शामिल किया गया है। इनमें वैब टैक्सी भी शामिल है। यहां प्रशासन को कुछ सख्त कदम जल्द ही उठाने होंगे क्योंकि वैब टैक्सियों के लिए प्रशासन ने पिछले साल ‘ऑन डिमांड ट्रांसपोर्टेशन एग्रीगेटर्स रूल्स’ तो नोटिफाई कर दिए थे लेकिन पैनिक बटन का ऑप्शन हटा लिया था। लेकिन जिस तरह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में वारदातें बढ़ रही हैं, उन्हें देखते हुए मिनिस्ट्री ने अब इस पर गंभीरता से काम करने की हिदायत दी है।

ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर्स को मिली छूट
विभागीय सूत्रों के अनुसार मिनिस्ट्री की ओर से जो गाइडलाइंस तय की गई हैं, उनमें ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर्स को इन नियमों के तहत नहीं लाया गया है। इसके अतिरिक्त टू व्हीलर्स ऐसे ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स को भी छूट दी गई है जिन्हें किसी भी परमिट की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि इन सभी व्हीकल्स को पहले ही व्हीकल लोकेशन डिवाइस लगाने से भी छूट दे दी गई थी। 

कंट्रोल रूम से किया जाएगा कनैक्ट 
पैनिक बटन को सीधे सी.टी.यू. के कंट्रोल रूम से कनैक्ट किया जाएगा। जैसे ही कोई पैसेंजर पैनिक बटन को दबाएगा, तुरंत उसकी सूचना यू.टी. के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट और चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इससे हादसे से पहले ही क्विक एक्शन लिया जा सकेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News