महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले काबू

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 07:18 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील) : महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को पुलिस ने सैक्टर-56 से दबोच लिया। आरोपी युवकों की पहचान सैक्टर-26 निवासी अमन और अजय के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय और अमन के खिलाफ मामला दर्जकर उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
 
सैक्टर-56 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपने घर जा रही थी। घर के पास दो युवक अमन और अजय उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News