सुखना फिर डेंजर मार्क के करीब, सुबह खोलना पड़ा फ्लड गेट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): सुखना लेक में बुधवार को एक बार फिर वाटर लेवल डेंजर मार्क के करीब पहुंच गया। इसके चलते इंजीनियरिंग विभाग ने सुबह 5 बजे सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया। विभाग ने बताया कि बारिश के कारण सुखना लेक का जलस्तर डेंजर मार्क के करीब बना हुआ है, जिस वजह से ही दोपहर बाद 3.30 बजे तक एक गेट खुला रखा गया था।

 

 

 

प्रशासन के अनुसार पहाड़ों से भी सुखना लेक में पानी आ रहा है। इसके अलावा बारिश के कारण भी ये खतरे के निशान के पास बना हुआ है। मंगलवार को ही लेक में पानी बढ़ने लगा था, लेकिन बुधवार को अचानक 1162.50 फीट पहुंच गया।

 

 

 

यू.टी. प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर बाद 3.30 तक सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोला गया था। गेट थोड़ा ही खोला गया, इसलिए ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए। हालांकि फिर भी पुलिस ने एहतिहात के तौर पर सभी रास्तों पर नजर बनाए रखी हुई थी। यू.टी. प्रशासन ने फ्लड गेट खोलने से पहले मोहाली और पंचकूला को भी जानकारी दी थी।

 

 

 

बता दें कि सुखना लेक में 1163 फीट को खतरे का निशान माना जाता है, लेकिन पिछले दिनों भारी बारिश के बाद 1165.40 फीट तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद दो फ्लड गेट छह फीट तक खोलने पड़े थे। यह चंडीगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। यही कारण है कि शहर के कई रास्तों को भी नुक्सान पहुंचा था, जबकि कुछ जगह पर पानी भी भर गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Ajay Chandigarh

Related News