भारत जैसे सिविलाइज्ड देश में नोटबंदी की जरूरत नहीं थी : मनमोहन सिंह

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 09:46 AM (IST)

मोहाली(नियामियां) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि भारत जैसे सिविलाइज्ड देश में नोटबंदी की किसी तरह की कोई आवश्यकता नहीं थी। नोटबंदी के कारण देश की आर्थिकता पर भी बुरा प्रभाव पड़ा तथा आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश की जी.डी.पी. दर में भी इस नोटबंदी के कारण काफी कमी आई। 

 

डॉ. मनमोहन सिंह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में लीडरशिप समिट के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण भारत की इकॉनोमी काफी नीचे आ गई। उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन होना चाहिए जिसका लाभ होता है। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. का लंबे समय में काफी लाभ होता है। परंतु नोटबंदी जैसे फैसले के तुरंत बाद यदि जी.एस.टी. लागू किया जाए तो यह बिल्कुल गलत फैसला होता है। 

 

डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मोहाली में नॉलेज सिटी देखना उनका स्वप्न था क्योंकि उन्होंने ही अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान मोहाली नॉलेज सिटी का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनैस जैसी संस्था स्थापित करने में उनके कार्यालय का भी रोल था तथा वे आज के आई.एस.बी. को देखकर बहुत खुश हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की स्वास्थ्य तथा पर्यावरण में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा शमूलियत की सख्त आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रश्नों के उत्तर भी दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News