75 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार युवक रिमांड पर

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 11:37 AM (IST)

मोहाली (राणा): मोहाली एस.टी.एफ. ने शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड फेज-8 के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक शख्स को 75 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंचकूला निवासी विशाल अरोड़ा के रूप में हुई है। 

 

एस.टी.एफ. अधिकारी ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार था। जांच में सामने आया कि आरोपी मोहाली में अपने ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया वहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News