IPL सीजन 13 : किंग्स इलैवन पंजाब में मैक्सवेल की वापसी, KL राहुल होंगे कप्तान

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:14 PM (IST)

चंडीगढ़(विकास/लल्लन) : इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) सीजन 13 के लिए किंग्स इलैवन पंजाब ने अपनी टीम को मजबूती देने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल, न्यूजीलैंड टीम के ऑलराऊंडर जेम्स नीशम, इग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल और भारत के ऑलराऊंडर दीपक हुड्डा और एक राजस्थान के ऑलराऊंडर रवि विश्नोई, तजिंदर ढिल्लों को 20 लाख और प्रभसिमरन सिंह को 55 लाख में खरीदकर टीम में शामिल किया है।  

PunjabKesari

इन खिलाडिय़ों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए किंग्स इलैवन पंजाब के प्रबंधन खूब पैसे खर्च किए हैं। किंग्स इलैवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ 75 लाख की रकम में खरीदा। ग्लेन मैक्सवेल आई.पी.एल. के 4 संस्करणों से अब तक 31 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। कर्नल सी.के. नायडू ट्राफी में पंजाब और आंध्र प्रदेश की टीमों केबीच खेले जा रहे मैच मेंं पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 150 रन की पारी खेली है। 

आई.पी.एल. में पहली बार खेलेंगे शेल्डन :
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने उम्मीद से ज्यादा रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।

PunjabKesari

50 लाख रुपए बेस प्राइज वाले कॉटरेल नीलामी में 8.50 करोड़ रुपए में बिके। वेस्टइंडीज के लिए 22 टी-20 इंटरनैशनल मैचों में 30 विकेट लेने वाले कॉटरेल पंजाब के लिए बेस्ट बाय साबित हो सकते हैं। कॉटरेल पहली बार आई.पी.एल. नीलामी में बिके हैं।

के.एल. राहुल को बनाया कप्तान :
भारतीय सलामी बल्लेबाज के.एल. राहुल को किंग्स इलैवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सत्र के लिए कप्तान नियुक्त किया है।

PunjabKesari

राहुल को किंग्स इलैवन ने 2018 के सत्र में 11 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा था। रविचंद्रन अश्विन को पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स को सौंपने के बाद राहुल को कप्तान बनाए जाने की संभावना बन गई थी।

ग्लेन मैक्सवेल आई.पी.एल. में खेले हैं 69 मुकाबले :
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए 2012 में आई.पी.एल. डेब्यू करने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक 69 मुकाबले खेले हैं। इनमें 68 बार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1397 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक हैं।  

PunjabKesari

ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी आई.पी.एल. मैच 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था, लेकिन 2019 के सीजन में वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों की वजह से खेल नहीं पाए थे। मैक्सवेल ने बतौर गेंदबाज आई.पी.एल. में 16 विकेट चटकाए हैं। 

जेम्स नीशम ने आई.पी.एल. में खेले हैं सिर्फ 4 मैच :
न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म बल्लेबाज और राइट आर्म तेज गेंदबाज जेम्स नीशम 2014 में दिल्ली के लिए खेल भी चुके हैं। नीशम को किंग्स इलैवन पंजाब ने बेस प्राइज 50 लाख रुपए में खरीदा है।

PunjabKesari

नीशम ने भले ही न्यूजीलैंड के लिए कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है पर आई.पी.एल. में उनका करियर सिर्फ 4 मैचों का ही है और इन 4 मैचों में उन्होंने एक विकेट झटका है और सिर्फ 42 रन ही बनाए हैं। किंग्स इलैवन पंजाब का उन्हें टीम में शामिल करने का एक ही मकसद रहा कि वह भी ऑलराऊंडर हैं। 

क्रिस जॉर्डन से तेज गेंदबाजी अटैक हुआ मजबूत :
इग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को किंग्स इलैवन पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा है। जॉर्डन ने 2016 में आई.पी.एल. में पर्दापण किया था और अभी तक 11 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं।

PunjabKesari

जॉर्डन के टीम में शामिल होने से किंग्स इलैवन पंजाब को गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत हो गया है। बेशक जॉर्डन को 2016 के आई.पी.एल. के बाद इतने मैच खेलने को नहीं मिले पर इंग्लैंड टीम के वह प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। 

ऑलराऊंडर होने का दीपक हुड्डा को भी मिला फायदा :
दीपक हुड्डा ऑलराऊंडर खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी के साथ ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। हुड्डा को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा है।

PunjabKesari

हुड्डा ने 10 अप्रैल 2015 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से किंग्स इलैवन पंजाब के विरुद्ध अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेला था, जबकि साल 2016 से ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। हुड्डा का आई.पी.एल. करियर बेशक उतार-चढ़ाव भरा रहा हो पर कई ऐसी पारियां भी उन्होंने खेली हैं जो किंग्स इलैवन पंजाब भी खेल सकते हैं।  

ऑलराऊंडर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में खरीदा :
राजस्थान के युवा लेग स्पिनर और बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाने वाले ऑलराऊंडर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपऐ में पंजाब ने खरीदा है। वह अगले महीने अंडर-19 वल्र्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी हैं। बिश्नोई 19 साल के हैं।

PunjabKesari

रवि बिश्नोई का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। उन्हें नीलामी के दौरान 10 गुना ज्यादा रकम मिली। बिश्नोई ने अभी तक 6 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 8 विकेट लिए हैं और 6 टी20 मैचों में उनके नाम 6 विकेट है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News