इंदिरा हॉलीडे होम टेकओवर करेगा प्रशासन

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सैक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम के मैनेजमैंट को टेकओवर कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसे टेकओवर करके प्रशासन द्वारा ओल्ड एज होम और बच्चों की कैंपेङ्क्षनग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसका पर्पज यही है कि होल्ड ऐज होम बनने के साथ ही बच्चों की कैंपिंग से यहां सही माहौल बन सके और जो लोग यहां रहेंगे उन्हें भी अच्छा अनुभव हो। 

एक अधिकारी ने बताया कि जो संस्था अभी फिलहाल इंदिरा हॉलीडे होम को चला रही थी, वह इसे आगे चलाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने खुद ही यू.टी. प्रशासक से इसका सही हल निकालने की मांग की थी, जिसके बाद ही प्रशासन ने इसे टेकओवर करने का फैसला लिया है। बता दें कि इसके बाद ही प्रशासन के सलाहकार को ये मामला भेजा गया था, जिसके बाद ही उन्होंने इस टेकओवर करने के लिए प्रोसैस शुरू कर दिया था। 

बता दें कि 1960 में इसे यहां में बनाया गया था। इसका मुख्य मकसद बच्चों की कैंपिंग के लिए ही इसे इस्तेमाल किया जाना था। इससे पहले इसे पंजाब सोशल वैल्फेयर डिपार्टमैंट द्वारा भी रन किया जा रहा था। इसे हॉलीडे होम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां बच्चों को आकॢषत करने के लिए एक टॉय ट्रेन भी लगाई गई थी जिसके लिए ही इसकी पहचान भी थी। हॉलीडे होम सोसायटी द्वारा इसी तरह की एक सेम बिल्डिंग हिमाचल में भी रन की जा रही थी।

पेशैंट वैल्फेयर फंड में जाएंगे 2 करोड़ रुपए :
सूत्रों के अनुसार सोसायटी के अकाऊंट में 2 करोड़ रुपए का एक अमाउंट भी था, जिसे पेशैंट वैल्फेयर फंड में क्रेडिट करने पर विचार किया गया था। यू.टी. प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार इसे टेकओवर करने के बाद यू.टी. एडमिनिस्ट्रेटर इस सोसायटी के एक्स ऑफिशियो प्रैजिडैंट भी होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News