India vs Sri Lanka: मैच के बीच मैदान में अपने भगवान से मिलने पहुंचा एक फैन, पकड़े इस खिलाड़ी के पैर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 07:12 PM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन यादव) : पी.सी.ए. मैदान मोहाली में श्रीलंका की बल्लेबाजी अचानक एक युवक पिच पर आ गया। पुलिस के जवानों की परवाह न करते हुए युवक सिर्फ अपने भगवान से मिलने मैदान में घुस गया। इस युवक के भगवान कोई और नहीं बल्कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जिनका ऑटोग्राफ लेने के लिए एक युवक मैदान में घुस गया। इस दौरान पुलिस के जवान भी लड़के के पीछे भागे । लेकिन वह लड़का धोनी के पास पहुंच गया। जिसके बाद युवक ने धोनी के पैरों को दो बार हाथ लगाए और आटोग्राफ मांगे लेकिन तब तक पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मयंक कुमार सिंह है। जो कि सूरत का रहने वाला है और चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News