साढ़े 3 लाख की हैरोइन सहित नैशनल कुश्ती प्लेयर काबू

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 02:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (कुलदीप): एन.सी.बी. ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के कुश्ती के नैशनल प्लेयर और उसके साथी को हैरोइन सहित पकड़ा है। प्लेयर की तलाशी के दौरान एन.सी.बी. टीम ने 104 ग्राम हैरोइन बरामद की। फिलहाल, आरोपियों की निशानदेही पर छापामारी की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हैरोइन बेचते थे। जानकारी के अनुसार बरामद की गई हैरोइन की कीमत करीब साढ़े 3 लाख बताई जा रही है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डी.आई.जी. कौस्तुभ शर्मा के अनुसार करीब महीने पहले आरोपी के बारे में उनकी टीम को सूचना मिली थी।

जांच के दौरान शुक्रवार को नशा सप्लाई करने की सूचना मिली। इसी आधार पर एन.सी.बी.टीम ने सुबह से अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे के पास टोल प्लाजा पर ट्रैप लगाया। इसी बीच सफेद आल्टो कार में दोनों आरोपियों के आने की सूचना 200 मीटर दूरी पर खड़े टीम के सदस्य ने दी और सामने तैनात टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।  

आरोपी जिला कालका निवासी: डी.आई.जी. कौस्तुभ शर्मा के अनुसार नैशनल कुश्ती प्लेयर की पहचान जिला कालका गांव रायपुर निवासी सतपाल उर्फ सत्ता और सिरसा, गांव नगराना निवासी अमरजीत सिंह केरूप में हुई है। सतपाल पंजाब-हरियाणा के कई दंगलों में हिस्सा ले चुका है। 

कुश्ती के दौरान लगी लत 
एन.सी.बी. सूत्रों के अनुसार दंगल के दौरान ही सतपाल कि मुलाकात नशा तस्कर से हुई थी, जिसके बाद उसकी संगत ने उसे नशेड़ी बना दिया। इसके बाद सतपाल का ध्यान कुश्ती की तरफ कम और नशा तस्करी के ओर ज्यादा होने लगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News