सैक्टर-45 की ग्रेन बैल्ट में बने पब्लिक टॉयलेट्स को उद्घाटन का इंतजार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ नगर निगम को लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। इसका अंदाजा यही से लगाया जा सकता है कि निगम ने सैक्टर-45 की ग्रीन बेल्ट्स में दो पब्लिक टॉयलेट्स का निर्माण करवाया था लेकिन अभी तक इस टॉयलेट्स को इसलिए आम जनता के लिए नहीं खोला गया है, क्योंकि एरिया पार्षद इनके उद्घाटन करवाने की वेट कर रहे हैं। वहीं ग्रीन बैल्ट्स में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि या तो वे खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं या फिर उन्हें शौच करने के लिए घर वापस जाना पड़ता है।

 

स्थानीय लोग परेशान :
गौरतलब है कि पांच माह पहले निगम ने सैक्टर-45सी और डी की ग्रीन बैल्ट्स में दो पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करवाया था। इस संबंध में स्थानीय निवासी शीशू पाल ने कहा कि दोनों पब्लिक टॉयलेट को बने हुए इतने महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक इन्हें बंद पड़े होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इन्हें आम जनता के लिए जल्द खोला जाना चाहिए। 

 

इस संबंध में स्थानीय निवासी एडवर्ड ने कहा कि निगम को इस और ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये बड़ी लापरवाही है। अगर लोगों की सुविधा और खुले में शौच मुक्त के लिए बनाए गए एक पब्लिक टॉयलेट को लेकर निगम का ये हाल है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि  वे शहर की अन्य समस्याओं को हल करने के लिए कितना गंभीर होगा। 

 

निगम ने पहले ग्रीन बैल्ट में बनाई जा रही ओपन एयर जिम के साथ इन टॉयलेट्स का उद्घाटन करने का फैसला लिया था,लेकिन अब जिम का काम भी रुक गया है, इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अब कब निगम इन टॉयलेट्स को आम जनता के लिए खोलेगा। लोगों ने जल्द इस समस्या के हल करने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News