गैरकानूनी तरीके से गर्भपात करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2016 - 11:48 AM (IST)

पंचकूला। डॉक्टर को दुनिया में भगवान का दर्जा दिया जाता है। कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान के समान है जो पेशेंट्स के रोगों का इलाज करता है। लोगों को दूसरी जिंदगी देता है। डॉक्टर बनने से पहले यह कसम खाता है कि वह अपने काम का कभी गलत इस्तेमाल नहीं करेगा और लोगों की भलाई करेगा उनकी सेवा करेगा। पर कई जगह यह बात गलत साबित हो रही है। डॉक्टर ही रक्षक की जगह भक्षक बन गए है। अपनी कसम अपने फर्ज को भूल चंद पैसो रुपयों के लिए अपना ईमान बेच रहे है। 
 
ऐसा ही एक मामला 25 सेक्टर के एक प्राइवेट क्लिनिक में सामने आया है। जहां एक लेडी डॉक्टर को गैरकानूनी रूप से गर्भपात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने रेड कर मौके पर से गर्भपात में इस्तेमाल किये जाने वाला सामान ज़ब्त कर लिया है। 
 
ये है पूरा मामला : 
जानकारी के अनुसार, सुचेता सरोज नामक महिला डॉक्टर अपने क्लिनिक में गैरकानूनी रूप से गर्भपात के मामलों को अंजाम देती थी। हैरानी की बात तो ये है कि इस डॉक्टर की योग्यता बेचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी में है। फिर भी वह गर्भपात जैसे संगीन आरोप को अंजाम देती थी। एक चश्मदीद के अनुसार डॉक्टर ने उसका 3 महीने का गर्भपात करने के लिए 15000 रुपए फीस मांगी थी। तभी उसने सारी बातें अपने फोन पर रिकॉर्ड कर ली थी। 
 
चंडीमंदिर के एसएचओ बलजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह केस धारा 4 और 5 के तहत एमटीपी एक्ट 1971 के तहत रजिस्टर्ड हो गया है। डॉक्टर ने कोर्ट में माफी अर्जी दी थी। लेकिन जज ने माफ़ी अर्जी को नामंज़ूर कर दिया है। 
 
नए हुक्मों के अनुसार पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ ने हेल्थ डिपार्टमेंट को इन मामलों में सख्ती से पेश आने की हिदायत दी है। गैरकानूनी तरीके से गर्भपात करने वालों पर तुरंत कार्यवाही की जाए। ताकि ऐसे घिनौने अपराधों पर नकेल कसी जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News