हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालात में नहीं हुआ सुधार

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2020 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्हें पिछले चार दिनों में तीन बार कार्डियक अरैस्ट आ चुका है।

बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया कि वैंटीलेटर के सहारे उनकी सांसें चल रही हैं, अभी उनकी हालत चिंताजनक है। वह आई.सी.यू में हैं और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नाना जी दो-दो महीने तक वैंटीलेटर पर रहे हैं और हर बार चैम्पियन की तरह बीमारी को हराकर बाहर निकले हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार भी वह जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News