डेड लाइन गुजरी लेकिन अभी भी पेपरलेस नहीं हो पाए सरकारी विभाग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़) : अपने विभागों को पेपरलेस बनाने की चंडीगढ़ प्रशासन की स्कीम सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पिछले साल दिसंबर-2016 की डेडलाइन फिक्स की गई थी। लेकिन आठ महीने और गुजर जाने के बावजूद प्रशासन का यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एन.आई.सी.) को एक सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए कहा गया था। जबकि दो अन्य कंपनियों को भी रिकॉर्ड्स की डिजिटाइजेशन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिससे सभी सरकारी विभागों की फाइलों में रखा गया रिकॉर्ड कंप्यूटर में लाया जाना था। अगर कोई फाइल टै्रक करनी होती तो उसे कंप्यूटर में देखा जा सकता था। प्रशासन की ओर से इसका जिक्र 2013 की आई.टी. पॉलिसी में भी किया गया था। लेकिन अभी तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे ज़्यादा जरूरत इस्टेट ऑफिस में है। जहां हर फ्लोर में फाइलों के ढेर लगे हुए हैं। रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन होने से लोग अपने मकान से जुड़ा सारा रिकॉर्ड आसानी से हासिल कर सकते हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि कब तक कंप्लीट होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News